बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है। एमएलए फंड के दुरुपयोग मामले में ईडी ED की जयपुर क्षेत्रीय इकाई ने मंगलवार देर रात कार्रवाई की। अलवर के शाहजहांपुर टोल प्लाजा (दिल्ली-जयपुर हाईवे पर NHAI ऑफिस के पास) से बलजीत यादव को हिरासत में लिया। किया गया था। यह कार्रवाई विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के दुरुपयोग से जुड़े (क्रिकेट और बैडमिंटन किट घोटाले) में हुई है, जिसमें सरकारी स्कूलों को घटिया खेल सामग्री आपूर्ति का आरोप है। 24 जनवरी को 10 ठिकानों पर चलाया था सर्च ऑपरेशन ईडी सूत्रों के मुताबिक- 24 जनवरी 2025 को पूर्व विधायक बलजीत यादव के जयपुर, दौसा और बहरोड़ में कुल 10 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। ईडी की ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई थी। ईडी की ओर से मंगलवार रात अलवर के शाहजहांपुर से पूर्व विधायक बलजीत यादव को राउंडअप किया गया। इसके बाद पूछताछ के लिए जयपुर स्थित ईडी ऑफिस लाया गया। पूर्व विधायक बलजीत यादव पर विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास (MLA LAD) फंड से 3 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के दुरुपयोग और गबन का आरोप है।


