छापीहेड़ा में ट्रक-कार के विवाद ने पकड़ा तूल:महिला ने वीडियो जारी कर आत्मदाह की धमकी दी, विधायक के बेटे ने थाने में की शिकायत

राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा में साइड न देने को लेकर हुआ विवाद गंभीर मोड़ ले चुका है। इस मामले में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह राजपूत समाज से न्याय की गुहार लगाते हुए 10 फरवरी को छापीहेड़ा पहुंचने का आग्रह कर रही है। वीडियो में महिला कह रही है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। क्या है पूरा मामला? दरअसल, 5 फरवरी को कालियाखेड़ी गांव के नरेंद्र राजपूत अपनी पत्नी कोमल के साथ ट्रक (आइसर वाहन) में सवार होकर राजस्थान से अपने गांव लौट रहे थे। छापीहेड़ा में ट्रक के सामने कार आकर खड़ी हो गई। साइड न देने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद और मारपीट में बदल गई। कार सवार पर मारपीट का आरोप नरेंद्र राजपूत का आरोप है कि जब उन्होंने ट्रक रोका तो कार सवार ने उसके साथ मारपीट की और उनकी पत्नी के साथ अभद्रता की। उन्होंने इस घटना को लेकर छापीहेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है। ट्रक वालों पर अपहरण करने के प्रयास का आरोप वहीं, दूसरी और कार में सवार लोगों ने इन आरोपों को खारिज किया है। कार में खिलचीपुर विधायक के बेटे बापू सिंह भी सवार थे। उनका कहना है कि नरेंद्र राजपूत ट्रक में एक युवक का अपहरण कर उसे जबरन ले जा रहा था। यह देख उन्होंने ट्रक का 4-5 किलोमीटर तक का पीछा किया और युवक को छुड़ाकर, पीड़ित को थाने लेजाकर इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। ट्रक में एक महिला भी सवार थी। छापीहेड़ा थाना प्रभारी सुनील केवट ने बताया कि दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिए हैं और मामले की जांच चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *