अनजान लिंक या वीडियो कॉल को स्वीकार न करें:अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर लोगों को किया जागरूक, OTP न शेयर करने की दी सलाह

अनूपपुर एसपी मोती उर रहमान के निर्देश में चलाए जा रहे सेफ क्लिक अभियान के तहत रविवार को रेलवे स्टेशन पर साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आरपीएफ पोस्ट के प्रांगण में हुए इस कार्यक्रम में नागरिकों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने कहा कि इंटरनेट बैंकिंग और ऑनलाइन लेनदेन के बढ़ते चलन के कारण साइबर फ्रॉड की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आप किसी अनजान व्यक्ति के फोन कॉल, एसएमएस या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें। साथ ही, किसी को भी अपना OTP न दें और अनजान लिंक या वीडियो कॉल को स्वीकार न करें। 1930 पर कॉल कर करें शिकायत पुलिस ने बताया कि अगर कोई साइबर अपराध का शिकार हो जाता है, तो गोल्डन अवर में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। पीड़ित राष्ट्रीय साइबर क्राइम टोल फ्री हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर सकते हैं या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नजदीकी पुलिस थाने में भी शिकायत की जा सकती है। तुरंत कार्रवाई से फ्रॉड में गई रकम को वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *