दिग्विजय सिंह बोले- केजरीवाल सबसे बड़े भ्रष्टाचारी:इसलिए हार गए; रीवा में कहा- बिहार में RJD, कांग्रेस और लेफ्ट की पार्टियां मिलकर लड़ेंगी

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज (रविवार) रीवा पहुंचे। उन्होंने दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की हार को लेकर कहा कि जब वहां शीला दीक्षित की सरकार हुआ करती थी तो केजरीवाल उनका दुष्प्रचार करते थे। उन्हें भ्रष्टाचारी बताते थे, जबकि केजरीवाल खुद सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं। उन पर अब तक भ्रष्टाचार के कई आरोप लग चुके हैं। इसलिए वे हार गए। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म को राजनीति में हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। सरकारी एजेंसियों का भी दुरुपयोग हो रहा है। बोले- बिहार में RJD, कांग्रेस मिलकर लड़ेगी
इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बिहार चुनाव पर भी बोले। कहा कि बिहार के आगामी चुनाव में RJD, कांग्रेस और लेफ्ट की पार्टियां मिलकर लड़ेंगी। उन्होंने अमेरिका में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की स्थिति को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए चुनाव प्रचार करने गए थे। लेकिन जब ट्रंप चुनाव जीत गए, उस समय चर्चा थी कि मोदी और ट्रंप अच्छे दोस्त हैं तो भारतीयों को लाभ मिलेगा। लेकिन अवधि समाप्त होने के बाद सम्मान जनक तरीके से भारतीयों को हथकड़ी पहनाकर बाहर किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *