सीधी में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह रविवार को पार्टी कार्यक्रम में पहुंच थे। जहां से भोपाल वापसी के दौरान मैहर के मुकुंदपुर में अपना काफिला रुकवाकर चाय पीने की इच्छा जताई। मनुहार ढाबे के मालिक प्रकाश सिंह बघेल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तत्काल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के लिए बैठने की व्यवस्था की। चाय के पैसा लीजिए, तब चाय पीएंगे इस दौरान दिग्विजय सिंह ने मजाकिया अंदाज में ढाबा मालिक के भतीजे से कहा- चाय के पैसे लेने पड़ेंगे। जब भतीजे ने पैसे लेने से मना किया, तो उन्होंने कहा कि बिना पैसे लिए वे चाय नहीं पिएंगे। चाय पीते हुए दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भगवान राम दरबार की एक तस्वीर भेंट की।


