एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, दूसरी ने कुचला:एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम; सागर हाईवे पर हादसा

छतरपुर में शनिवार की देर रात एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों बाइक से पनौठा गांव जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रही दूसरी पिकअप ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक पिकअप के बोनट में फंस गया और करीब 500 मीटर तक घसीटता गया। गंभीर हालत में उसे सागर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा सागर-छतरपुर हाईवे पर हुआ। मृतकों की पहचान सादिक खान (28) और गोविंदा बाल्मीक के रूप में हुई है। सादिक ट्रक ड्राइवर था और पनौठा का रहने वाला था। दोनों दोस्त छतरपुर से बाइक पर पनौठा जा रहे थे। सागर-ईसानगर रोड पर गन्ने से भरी एक पिकअप (MP16 ZB 8635) ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद, पीछे से आ रही दूसरी पिकअप (UP 95 AT 0117) ने सादिक को कुचल दिया और मिथुन बोनट पर फंस गया। 500 मीटर तक घसीटा दूसरी पिकअप का चालक गोविंदा को लगभग 500 मीटर तक ले गया और फिर उसे खाई में फेंककर फरार हो गया। सादिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल गोविंदा को पहले जिला अस्पताल और फिर सागर रेफर किया गया, जहां रविवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे के अनुसार, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर दोनों फरार पिकअप वाहनों की तलाश शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक सादिक के जीजा मौसम खान ने बताया कि उन्होंने पिकअप की नंबर प्लेट नोट कर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *