हजारीबाग | दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है िक भाजपा कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत एवं जनता का अटूट विश्वास का यह फल है। उन्होंनें दिल्ली की जनता को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत की सराहना की। शेफाली गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय है। दिल्ली की जनता ने विकास और सुशासन को चुना है। उन्होंने कहा कि अब डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास होगा। जनता तक योजनाओएं तेजी पहुंचेगी। भाजपा तेजी से विकास काम में विश्वास रखती है।


