पाकुड़ में जमीन विवाद को लेकर बवाल:महिलाओं और बच्चों से मारपीट, 8 लोगों पर केस दर्ज, 5 घरों में तोड़फोड़

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के नंदीपाड़ा में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई। बदमाशों ने पांच घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट की। पीड़ित लता सरकार की शिकायत पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में सुमान्तो दास, मिलन मंडल, डैनी सरकार, आशीष मंडल, खुदू मंडल, बादल साह, नंदलाल ओझा और मोनू तिवारी शामिल हैं। इन पर धारा 19(1)/191(3)/190/303(2)/331(4)/32(4)/74/351(2) बीएनएस 2023 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। घर घुस कर मारपीट का आरोप हमलावरों ने घरों में घुसकर न केवल तोड़फोड़ की, बल्कि खिड़कियां, दरवाजे और पानी के कनेक्शन तक को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। गिरफ्तारी के लिए आज की छापेमारी नए थाना प्रभारी प्रयाग राज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन सभी आरोपी फरार हैं। उल्लेखनीय है कि इसी जमीन विवाद को लेकर पहले भी कई बार हिंसक झड़पें हो चुकी हैं, जिनमें हथियारों का इस्तेमाल भी किया गया था। पुलिस पिछले मामलों की भी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *