जामताड़ा में बाइक की डिक्की से पैसे उड़ाने वाला धराया:गिरिडीह के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

जामताड़ा में 4 फरवरी को हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दुमका रोड पर एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल की डिक्की से 5.70 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने गिरिडीह के खुर्शीद अंसारी (32) को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी मंसूर आलम फरार है। सीसीटीवी से हुई अपराधी की पहचान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश मंडल की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान की। खुर्शीद के पास से 65,000 रुपए और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। उसकी निशानदेही पर फरार आरोपी मंसूर के घर से एक लाख रुपए भी बरामद किए गए। शादी के लिए निकाले थे पैसे, डिक्की से पैसे उड़ाए एसडीपीओ विकास लांगुरी ने बताया कि पीड़ित ने शादी के लिए बैंक से रुपए निकालकर बाइक की डिक्की में रखे थे। पूछताछ में खुर्शीद ने खुलासा किया कि वे गिरिडीह से धनबाद होते हुए जामताड़ा पहुंचे और वारदात से पहले रेकी भी की। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी गिरिडीह में कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। मामले में जामताड़ा थाना में कांड संख्या 13/2025 दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *