दामजीपुरा तनाव के बाद बैतूल पुलिस में फेरबदल:मोहदा थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद मौर्य हटाए गए, रविकांत को सौंपी कमान

बैतूल जिले के दामजीपुरा में रविवार को हुए सांप्रदायिक तनाव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी बैतूल ने मंगलवार को मोहदा थाना प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक विष्णु प्रसाद मौर्य को उनके पद से हटाकर थाना अजाक का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, पुलिस लाइन में लंबे समय से पदस्थ निरीक्षक रविकांत डहरिया को मोहदा थाने की कमान सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार, दामजीपुरा की घटना को बेहतर तरीके से नियंत्रित न कर पाने के कारण यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, देर रात जारी आधिकारिक आदेश और मीडिया को दी गई जानकारी में इसे “प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी पदस्थापना” बताया गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को दामजीपुरा में एक पशु के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य की घटना के बाद तनाव फैल गया था। इसके बाद भीड़ ने आगजनी, दुकानों में तोड़फोड़ और पथराव जैसी घटनाओं को अंजाम दिया। फिलहाल, क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें… पशु दुष्कर्म के बाद बैतूल में हिंसा, घर-दुकानों में तोड़फोड़; महिला बोली- पुलिस सब होने के बाद आई
हर तरफ सन्नाटा, बाजार की अधिकतर दुकानें बंद और कई दुकानों के सामने जला और बिखरा सामान। आगे बढ़ने पर आगजनी की गंध। लोग सहमे हुए नजर आए। कोई भी खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं। बैतूल जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर दामजीपुरा में रविवार को हुए बवाल के बाद दैनिक भास्कर टीम पहुंची तो कुछ ऐसे ही हालात देखने को मिले थे। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *