12साल के बच्चे की गोली से मौत में पिता गिरफ्तार:भोपाल में फरारी काट रहे अपराधियों को घर में देता था पनाह, अवैध हथियार भी मिले

भोपाल में तीसरी क्लास के स्टूडेंट इब्राहिम की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता रिजवान लाला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। रिजवान की गिरफ्तारी आर्म्स एक्ट में की गई है। जांच में सामने आया है कि रिजवान अपने घर में फरार अपराधियों को पनाह देता था। घर से अवैध हथियार भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, इब्राहिम की मौत के बाद जब मामले की जांच की गई तो रिजवान लाला की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस ने आरोपी रिजवान लाला को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि 30-31 जनवरी की दरमियानी रात भोपाल के गौतम नगर इलाके में रहने वाले 12 वर्षीय इब्राहिम की सिर में गोली लगने से मौत हो गई थी। बच्चे के पिता रिजवान ने पुलिस को बताया था कि उसका जीजा वाहीद नूर उनके मकान में रहकर गया था। इसी दौरान उसकी अवैध पिस्टल घर में रह गई, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। इसी पिस्टल से चली गोली से इब्राहिम की जान गई थी। घर से मिले अवैध हथियार
जांच के दौरान पुलिस ने रिजवान लाला के मकान से देसी पिस्टल सहित दूसरे हथियार भी जब्त किए थे। पुलिस का कहना है कि बरामद हथियारों का लाइसेंस नहीं था, ऐसे में यह स्पष्ट रूप से आर्म्स एक्ट का उल्लंघन है। इब्राहिम की मौत को लेकर आत्महत्या और हादसे की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अब उसके पिता की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि घर में रखे हथियार किसके थे, उनका इस्तेमाल किन-किन मामलों में हुआ और फरारी काटने वालों से रिजवान लाला के क्या संबंध हैं? तीन टीमें कर रही जांच
पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए अलग-अलग तीन टीमें बनाई गई हैं। एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जिस हथियार से इब्राहिम को गोली लगी, वह किसका था और कैसे इस्तेमाल हुआ। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में तीसरी के छात्र की गोली लगने से मौत भोपाल के गौतम नगर इलाके में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र इब्राहिम की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पिता रिजवान ने बताया कि उसका जीजा वाहीद नूर, निवासी जहांगीराबाद, करीब एक महीने तक बक्श कॉलोनी, जेपी नगर स्थित उनके मकान में रहकर गया था। इसी दौरान उसकी एक अवैध कंट्री मेड पिस्टल घर में रह गई थी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *