जयपुर के स्कूल को मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में जीएसपी कार्निवल एवं ऑडिट अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जयपुर के सेंट एडमंड्स स्कूल जवाहर नगर को ग्रीन स्कूल अवॉर्ड दिया गया। सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायर्नमेंट सीएसई की ओर से आयोजित इस समारोह में स्कूल की प्रिंसिपल अनु भाटिया ने यह अवॉर्ड प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि स्कूल को 10वीं बार इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि में संयुक्त निदेशक डॉ. पूजा सिंह का विशेष योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *