सिटी रिपोर्टर }खिलाड़ी और शांतिदूत काश सिद्दीकी जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने आम्रपाली म्यूजियम की विजिट की। इस दौरान उन्होंने सोशल वर्कर राजीव अरोड़ा से भी मुलाकात की। सिद्दीकी वैश्विक आंदोलन फुटबॉल फॉर पीस (एफएफपी) के को-फाउंडर हैं। वे संयुक्त राष्ट्र के प्लेयर्स फॉर पीस राजदूत भी रहे हैं। वर्तमान में वे भारत में एफएफपी की साझेदारियों के जरिए शांति निर्माण और सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए भारत के दौरे पर हैं। जल्द ही वे ‘नो वाटर नो पीस’, ‘रीहाइड्रेट दी अर्थ’ जैसे विषयों पर राजस्थान में कार्यक्रम शुरू करेंगे।


