जयपुर| एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में एक बार फिर बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मंगलवार को दिन के तापमान मे बढ़ोतरी हुई और रात का तापमान लुढ़का है। मंगलवार सुबह जयपुर, सीकर, अलवर सहित कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, सीकर, चूरू, फतेहपुर में 3 से 4 डिग्री तक पारा लुढ़का।


