जयपुर | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार 6 फरवरी को राजस्थान सरकार कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक भी होगी। बैठक का एजेंडा मंत्रिमंडल के सदस्यों को पहले ही भिजवा दिया गया है। विधानसभा के बजट सत्र के मध्य में हो रही इस कैबिनेट की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैबिनेट की बैठक में बजट को लेकर भी चर्चा होगी। बैठक में रोजगार, सोलर एनर्जी, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और निवेश से जुड़े मामलों पर निर्णय लिए जाएंगे। माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों पर भी चर्चा हो सकती है।


