नगड़ी और ठाकुरगांव इलाके में नकली शराब फैक्ट्री के संचालन की सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी में 68.340 लीटर नकली शराब के अलावा अन्य कई सामान बरामद किया गया। पुलिस 11 आरोपी को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया है कि वह सभी नगड़ी के सपारोम के अलावा नगड़ी बाजार व केसरा और देवरी में नकली शराब का सप्लाई कर रहा था। वहीं ठाकुरगांव और बुढ़मू के अलावा चान्हो थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भी नकली शराब सप्लाई किए जाने की बात को स्वीकार किया है। पुलिस इन जगहों से नकली शराब के अलावा शराब बनाने का सामान, खाली बोतलें व रैपर और ढक्कन समेत अन्य सामान बरामद किया है।


