हॉकर सामुदायिक संघ, रातू रोड वितरक की ओर से 2 फरवरी को पंडरा क्षेत्र स्थित छोटा नागपुर सारण होटल में पिकनिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रेस अधिकारी, सेंटर इंचार्ज एवं संघ से जुड़े वितरक परिवारों ने भाग लिया। संघ के अध्यक्ष रिंकू वर्मा ने निमंत्रण पत्र भेजकर सभी समिति सदस्यों व अध्यक्षों को आमंत्रित किया था। आयोजन के दौरान आपसी मेल-मिलाप और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में बीरेंद्र प्रसाद, जितेंद्र, सतेन्द्र, रमेश पांडेय, रामलाल, रघुनाथ, मुकेश पांडेय, राजेश सिंह, शशि सिंह, अरुण सिंह, दिग्विजय राय, पवन सिन्हा, गोलू, मनोज मुंडा, आकाश, सूरज वर्मा व टुनटुन सहित अन्य सदस्य रहे।


