श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को 190वां श्री सुंदरकांड व श्री हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। राम सिया राम सिया राम जय जय राम…के गायन व बजरंगबली की जय जयकारों से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। आचार्यों ने अखंड ज्योति व पूजन के सभी कार्य संपन्न करवाएं। सुनील मोदी ने बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर केसरिया पेड़ा, गुड़ चना, फल का भोग बालाजी महाराज को अर्पित किया। पाठवाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक ढपली के स्वर के साथ श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। भक्त श्री हनुमान की आराधना में लीन थे। श्री सुंदरकांड के पाठ के बाद पुनः श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके महाआरती करके भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।


