प्राथमिक शिक्षकों के वेतन संकट को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा रांची, चतरा, जामताड़ा एवं धनबाद जिले के प्राथमिक शिक्षकों के वेतन मद के लिए कुल 85 करोड़ 66 लाख रुपए की राशि निर्गत की गई है। इस आवंटन से संबंधित जिलों के शिक्षकों को जनवरी और फरवरी माह का वेतन भुगतान किया जाएगा। इसके लिए संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, बृजेन्द्र चौबे और अजय ज्ञानी ने विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।


