अमृतसर| भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के नारायणगढ़ छेहर्टा मंडल के मंडल अध्यक्ष सतीश पुंज मोहना के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल समेत सभी पार्टियों को अजमा लिया है, लेकिन किसी ने भी राज्य के वास्तविक विकास के लिए ठोस कार्य नहीं किया। संधू ने कहा कि केंद्र की तरह पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनाकर राज्य के विकास को नई दिशा दी जाएगी। सतीश मोहना ने कहा कि सभी भाजपा की विचारधारा, नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में भूमिका निभाएंगे।


