भास्कर न्यूज | लुधियाना शहर के दुगरी में रहने वाले शूटर हरविराज सिंह का चयन अंडर-22 जूनियर शूटिंग इंडियन टीम में हो गया है। वह अप्रैल में इजिप्ट के काहिरा में होने वाले आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप और जून में जर्मनी के सुहल में होने वाली आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका सलेक्शन नेशनल लेवल पर शानदार परफॉर्मेंस के बाद हुआ है। उन्होंने दिसंबर 2025 में नई दिल्ली में हुई 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में यूथ नेशनल चैंपियन का खिताब जीता था। अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखते हुए उन्होंने जनवरी 2026 में भोपाल में हुई चौथी दिग्विजय शूटिंग कॉम्पिटिशन में जूनियर कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने जनवरी में नई दिल्ली में हुए इंडियन टीम ट्रायल्स-2 में जूनियर कैटेगरी के फाइनल में शानदार जीत के साथ अपने दावे को और मज़बूत किया। उनके पिता मीतपाल सिंह बिजनेस करते है और माता दमनदीप कौर टीचर है। वह एससीडी कालेज में ग्रेजुएशन कर रहे है। जब मैं 11 साल का था तब मैने टीवी पर भाग मिल्खा भाग मूवी देखी। तो मुझे लगा मुझे भी किसी न किसी खेल में हिस्सा लेना चाहिए। तो बास्केटबाल खेलते खेलने लगा और यह गेम अच्छा लगने लगा। लेकिन पिता ने खेल में कैरियर बनाने के लिए इंडिविजुअल गेम को चुना और लुधियाना में राजवीर गिल की एकेडमी में शूटिंग शुरू कर दी। क्योंकि इसमें जल्दी कैरियर बना सकते है। करीब तीन साल पहले ही उन्होंने शूटिंग शुरू की थी। इसके बाद दिल्ली में करणी शूटिंग रेज में कोच कोच मेहराज अहमद खान की देख शूटिंग शुरू की। इसके बाद नेशनल लेवल पर चार मेडल जीते। अभी तक नेशनल में वह चार मेडल जीत चुके है। – जैसा कि हरविराज सिंह ने बताया


