सरकार पीछे नहीं हटी तो संघर्ष और तेज होगा: जैमल

भास्कर न्यूज | अमृतसर पावरकॉम के पीएसपीसीएल पेंशनर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को मजीठा बिजली कॉम्प्लेक्स में सर्किल स्तर की बैठक की। सर्किल प्रधान करम सिंह की अध्यक्षता में की बैठक दौरान कई सदस्य पहुंचे। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि ट्रेड यूनियनों की 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल में वह बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट पूरी तरह के फेल है। इसमें पेंशनर्स, कर्मचारियों, मजदूरों, स्टूडेंट्स और आम जनता के लिए कुछ भी नहीं रखा। इस मौके पर राम लुभाया, जोगिंदर सिंह सोही, कुलवंत सिंह, नत्था सिंह, महिंदर सिंह खेहरा, बलविंदर सिंह, अनूप सिंह, मेजर सिंह और सतीश कुमार समेत कई एसोसिएशन सदस्य मौजूद रहे। बॉर्डर जोन की टेक्निकल सर्विसेज यूनियन की बैठक हुई। प्रधान जैमल सिंह ने कहा कि सभी सदस्य राज्य स्तरीय धरने में शामिल होंगे। प्रदान जैमल ने कहा कि अगर इस राज्य स्तरीय रोष धरने के बाद भी पंजाब और केंद्र सरकार पीछे नहीं हटी तो संघर्ष और तेज होगा। पावरकॉम की टेक्निकल सर्विसेज यूनियन बार्डर जोन के प्रधान जैमल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कई सदस्य शामिल हुए। संबोधित करते प्रधान जैमल सिंह ने कहा कि 4 फरवरी को जॉइंट एक्शन कमेटी की ओर से पटियाला में धरना दिया जा रहा है। जिसमें बॉर्डर ज़ोन के सभी सदस्य धरना देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *