पतंगबाजी को लेकर कहासुनी झगड़े में बदली, दो गुट भिड़े

भास्कर न्यूज | अमृतसर कोट मित सिंह इलाके में पतंगबाजी को लेकर 2 गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले, जिसमें कई घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। एक गुट के लखविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि 3-4 दिन पहले भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों ने भतीजे पर दोबारा हमला किया गया और कथित तौर पर फायरिंग भी की। घायल युवक को पहले गुरु रामदास अस्पताल और बाद में सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरा गुट सामने नहीं आया है। एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले पतंगबाजी को लेकर कहासुनी हुई थी। यही विवाद फिर से भड़क उठा और मारपीट का रूप ले लिया। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *