विवाद करने से रोका तो युवक के पेट में हंसिया घोंपकर कर दी हत्या, भेजा जेल

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव मोहला थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुर में 22 साल के युवक की हंसिया घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात रविवार रात करीब 8 बजे की है। वारदात की विवाद करने से रोकना सामने आया है। मोहला पुलिस ने बताया कि ग्राम विजयपुर में रविवार रात दो पक्षों में विवाद हो रहा था। वहां से मृतक प्रवीण भूआर्य अपने साथी के साथ गुजर रहा था। उसने रुककर दोनों पक्षों को विवाद नहीं करने की समझाइश दी। उन्हें अपने घर जाने कहा। लेकिन इससे आरोपी लोमेश मंडावी (24) आक्रोशित हो गया। वह अपने घर से धारदार हंसिया लेकर आया और प्रवीण भूआर्य पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हंसिया प्रवीण के पेट में घोंप दिया। जिससे प्रवीण बेसुध होकर मौके पर गिर पड़ा। ग्रामीणों की मदद से प्रवीण को हास्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। इधर वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे मोहला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *