वार्षिकोत्सव में दिखाई प्रतिभा

मुलमुला| सरस्वती शिशु मंदिर, सोनसरी में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रविंद्र धरकर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, न्यूवोको विस्टा कॉर्पोरेशन लिमिटेड, आरसमेटा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पारस पटेल, थाना प्रभारी मुलमुला, गजेंद्र रघुवंशी, जितेंद्र तिवारी और अंकित जैन, डायरेक्टर श्री ऋषभ विद्योदया कॉलेज, बनाहिल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सोनसरी के सरपंच उमेश कुमार साहू ने की। मुख्य अतिथि रविंद्र धरकर ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में संस्कार-युक्त शिक्षा दी जाती है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी इसी विद्यालय के विद्यार्थी रह चुके हैं और आगे भी विद्यालय के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि पारस पटेल ने बच्चों को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया और मोबाइल के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। श्री ऋषभ विद्योदया कॉलेज, बनाहिल के एनएसएस बच्चों ने रंगारंग व देशभक्ति प्रस्तुतियां दी। संचालन प्रधानाचार्य रवि यादव और ऋषभ कॉलेज के प्रोफेसर राहुल राठौर ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *