जांजगीर | ग्राम मड़वा में आयोजित भव्य मड़ई मेला और डांस प्रतियोगिता ग्रामीण संस्कृति, लोक परंपराओं और सामूहिक उल्लास का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आई। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों, पारंपरिक और आधुनिक नृत्यों तथा ग्रामीणों की उत्साही सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। यह कार्यक्रम मनोरंजन के साथ ग्रामीण सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने का भी प्रभावी प्रयास साबित हुआ। इस दौरान जनपद पंचायत बलौदा के उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, ग्राम मड़वा के सरपंच अजय सोनवानी, उपसरपंच ताराशंकर पटेल, लक्षनपुर सरपंच गेंदराम कुर्रे, साहू समाज की उपाध्यक्ष भारती देवी साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मंचासीन रहे। आयोजन को सफल बनाने में ईश्वर सिंह कंवर, खम्हन सिंह कंवर, बोधराम साहू, बलीराम साहू, अशोक साहू, गोकुल यादव, रामगोपाल यादव, सहेत्तर सिंह, रामलाल पाण्डेय, पुनीराम साहू, सियाराम साहू, श्याम कुमार बरेठ, मोंटी साहू व धीरेन्द्र सिंह का योगदान रहा।


