श्रेष्ठ ने काता में सिल्वर व कुमिटे स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीते

जांजगीर | आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में 1 फरवरी 2026 को आयोजित इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप 2026 में जांजगीर जिले के होनहार खिलाड़ी श्रेष्ठ द्विवेदी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और जांजगीर से 20 सदस्यीय टीम ने सहभागिता की। इंडियन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रेष्ठ द्विवेदी ने काता स्पर्धा में सिल्वर मेडल और कुमिटे स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उनकी यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का क्षण रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *