भास्कर न्यूज | कुकदूर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम कुकदूर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने ए-सर्टिफिकेट परीक्षा ली। यह परीक्षा प्राचार्य राजेश कुमार धुर्वे समेत अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में हुई। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रमेश सिंह पोर्ते ने बताया कि परीक्षा में स्कूल के 40 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। सहायक कार्यक्रम अधिकारी अमरदेव सिंह राजपूत समेत अन्य शिक्षकों का सहयोग प्राप्त हुआ।


