नशा मुक्त समाज बनाने युवाओं ने लिया संकल्प

भास्कर न्यूज | रिंगनी-खरौद शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ से सम्बद्ध वंदे मातरम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरौद की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर नशा मुक्त समाज के लिए युवा का समापन सोमवार को ग्राम बेल्हा में हुआ। समापन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बेल्हा के सरपंच हेमप्रसाद भारद्वाज मुख्य अतिथि रहे, जबकि उपसरपंच नरेन्द्र कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचगण, विद्यालय संचालक सौरभ आदित्य और प्राचार्य बी.पी. कश्यप भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि भारद्वाज ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने ग्राम बेल्हा में स्वच्छता अभियान चलाकर सराहनीय कार्य किया है, उसी प्रकार उन्हें अपने भीतर की बुराइयों को पहचानकर दूर करना चाहिए। इससे व्यक्तित्व का विकास होगा और समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र कश्यप ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन अपनाने और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। प्राचार्य बीपी कश्यप ने प्रेरक कहानी के माध्यम से लगन, अनुशासन व कर्मठता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। संचालन सहायक कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व स्वयंसेवकों को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *