एकेडमी ट्रायल: पहले दिन पहुंचे 250 खिलाड़ी

जयपुर | मंगलवार से राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल की एकेडमियों के लिए एसएमएस स्टेडियम में सलेक्शन ट्रायल शुरू हुए। पहले दिन बालक हैंडबॉल अकादमी-जैसलमेर (70), बालिका हैंडबॉल अकादमी-जयपुर (67), बालक साइक्लिंग अकादमी-बीकानेर (40), बालक कुश्ती अकादमी-भरतपुर (55) एवं बालिका खेल संस्थान-कुश्ती, भरतपुर (18) में कुल 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सचिव नीतू बारूपाल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन और मेडिकल के बाद खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट लिया गया। इन तीनों गेम के खिलाड़ियों का बुधवार को स्किल टेस्ट होगा। इस अवसर पर स्पोर्ट्स काउंसिल अध्यक्ष डॉ. नीरज के. पवन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *