जयपुर |राजस्थान स्टेट मिनी सब-जूनियर तीरंदाजी में मंगलवार को अंडर-10 कैटेगरी के मुकाबले हुए। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य के नन्हे तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। ये ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से भविष्य से स्टार तीरंदाज निकलेंगे। स्पोर्ट्स काउंसिल अध्यक्ष डॉ. नीरज के पवन ने उद्घाटन किया। कंपाउंड में उदयपुर के ओनिश और कोटा की पूर्विका क्रमश: बॉयज व गर्ल्स कैटेगरी में चैम्पियन बने। अंडर-10 रिजल्ट (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) कंपाउंड बॉयज : ओनिश सेन (उदयपुर), दीक्षित (पाली), मंथ नगर (कोटा)। गर्ल्स : पूर्विका नगर (कोटा), समृद्धि गौतम (कोटा), माधवी चौधरी (जयपुर)। रिकर्व गर्ल्स : हिमाद्रिका (बीकानेर), दृष्टि (श्रीगंगानगर), चेस्टा (श्रीगंगानगर)। बॉयज: मयंक जाल्हर (जोधपुर), विक्रांत सैनी (जयपुर), विधान सिंह (जयपुर)। इंडियन राउंड गर्ल्स : अनुराधा पटेल (उदयपुर), ओशी माणत (डूंगरपुर), योजना शेखावत (डूंगरपुर)। बॉयज : आयुषवर्धन (डूंगरपुर), रुद्रप्रताप (जयपुर), रितेश (नागौर)।


