अमृतसर| चिन्मय मिशन अमृतसर केंद्र के तत्वावधान में 283वां चिन्मय मासिक विधवा राशन पेंशन वितरण समारोह भारतीय विद्या भवन के एसएल पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मिशन की निरंतर समाजसेवा यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा, जिसमें जरूरतमंद विधवा बहनों को राशन एवं अन्य सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में समाज सेवी सीए विवेक गुप्ता, इंडिया टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी जरनैल सिंह, समाज सेवी अरुण महाजन बॉबी, पंकज आहूजा तथा इनर व्हील क्लब अमृतसर मिडटाउन न्यूजेन के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और मिशन पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान चिन्मय मिशन के अध्यक्ष अविनाश महेंद्रू, अनिल सिंघल, भारतीय विद्या भवन स्कूल की डायरेक्टर डॉ. अनीता भल्ला, प्रधानाचार्या सोनिया सहदेव तथा वनीता महेंद्रू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।


