जालंधर | बस अड्डे के पास बस की टक्कर से जख्मी हुए 65 साल के सतपाल वासी गांव मेहंदीपुर (नवांशहर) ने पिम्स में दम तोड़ दिया। थाना-6 में पीआरटीसी के ड्राइवर विवेक कुमार वासी पुरेवाल अराइयां (गुरदासपुर) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 40 साल के अमरदीप राम ने कहा कि दो फरवरी को उनके पिता सतलुज चौक के पास खड़े थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें कुचल दिया। वे बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।


