केशोपुर में सांपों के संरक्षण पर विशेष सत्र करवाया

अमृतसर| डीएवी कॉलेज के केमिस्ट्री विभाग और बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा केशोपुर मायनी में आयोजित तीन दिवसीय नेचर कैंप में दूसरे दिन सांपों के संरक्षण, पहचान एवं मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व पर एक ज्ञानवर्धक सत्र संपन्न हुआ। इस सत्र का संचालन वन्यजीव एवं पर्यावरण विशेषज्ञ माणिक कपूर ने किया, जिन्होंने छात्रों को सांपों के प्राकृतिक आवास, उनकी पारिस्थितिकीय भूमिका तथा सुरक्षित सह-अस्तित्व के उपायों से अवगत कराया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने कहा कि यह मिनिस्ट्री ऑफ इन्वायरमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज और पंजाब राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (पीएससीएसटी) द्वारा समर्थित संरक्षण शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रमों की शृंखला का एक हिस्सा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *