जमीन कारोबारी बोला- दुकानदार पठान है, थूककर बेचते हैं:राजिम कुंभ में ID मांगा, गाली-गलौज, मारपीट की, कार में भाजपा नेता का नेमप्लेट लगाया था

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राजिम कुंभ मेले में रायपुर के जमीन कारोबारी ने दुकानदार से गाली-गलौज कर मारपीट की है। उसे कहा कि, “ये पठान है, ये थूककर बेचते हैं।” अपना आईडी दिखा। लेकिन दुकानकार नहीं दिखा पाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजिम पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर कांग्रेस का कहना है कि, वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भाजपा से जुड़ा नेता है। क्या सरकार ने व्यापार करने के लिए कोई आईडी कार्ड अनिवार्य किया है? उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। मेले में काम कर रहे व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस ने बताया कि अजय तिवारी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए SDM न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी कारोबारी का एक मित्र राजिम नगरपालिका में भाजपा पार्षद है। रुतबा बनाए रखने के लिए आरोपी अपनी गाड़ी में उसी पार्षद का बोर्ड लगाकर घूम रहा था। पहले देखिए ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, नए मेला स्थल पर उद्घाटन से पहले खाद्य सामग्री बेचने वाले ने ठेला लगाया था। रायपुर जिले के नवापारा निवासी जमीन कारोबारी अजय तिवारी मेला स्थल पर पहुंचा। उसने ठेला वाले से गाली -गलौच शुरू कर दी। बीच-बचाव के बाद वो मौके पर से चला गया। वीडियो में कारोबारी यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि, “ये पठान है, ये थूककर बेचते हैं।” दुकानदार से पहचान पत्र (आईडी) मांग रहा है। धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। वीडियो में एक वाहन भी नजर आ रहा है। जिस पर ‘सभापति नगर पंचायत राजिम’ लिखा है। यह वीडियो एक फरवरी का है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को क्या बताया ? राजिम के शुभम शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि, मैं रोजी मजदूरी का काम करता हूं। एक फरवरी को दोस्तों के साथ राजिम मेला घूमने गया था। नयापारा का अजय तिवारी राजिम मेला में नशे की हालत में ठेला व्यापारी से गाली-गलौज कर रहा था। ठेले वाले से आईडी मांग रहा था। यह मुझे और मेरे साथियों को सुनने में बुरा लगा। इसलिए इसकी शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेता है गाली देने वाला शख्स- कांग्रेस इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने आरोप लगाया कि, वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भाजपा से जुड़ा नेता है। राजिम कुंभ में ठेला लगाने वाले व्यापारियों से जबरन आईडी मांगी जा रही है। जातिगत टिप्पणी की जा रही है। उनको धमका रहा है। …………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… NSUI नेता और दोस्तों ने युवक का मर्डर किया: पैसे नहीं लौटाए तो रास्ते से उठाया, कार से होटल ले गए, बंधक बनाकर लात-घूंसों से पीटा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में NSUI नेताओं ने एक युवक की होटल में लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। अधमरा कर उसे बाहर फेंक दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, उधारी के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। पैसे नहीं लौटाने और फोन नहीं उठाने पर गुस्से में आरोपियों ने युवक को मार डाला। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *