गो तस्करी का मामला:महाराष्ट्र जा रहे 29 गोवंश से भरा मिनी ट्रक पकड़ा, पथराव में दो लोग घायल

जिले में लगातार सामने आ रहे गोतस्करी के मामलों के बीच मंगलवार तड़के ग्राम धानी में गोवंश से भरा मिनी ट्रक बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान तस्करों ने पथराव किया, जिसमें कार्तिक कुशवाह और बंटी सोलंकी घायल हो गए। कार्यकर्ताओं के अनुसार फायरिंग भी हुई, हालांकि थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने गोली चलने से इनकार किया है। वाहन क्रमांक एमपी 41 जीए 4218 में 29 गोवंश भरे मिले, जिन्हें महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने रात 11:30 बजे स्पीड ब्रेकर के पास घेराबंदी की। सुबह 5:30 बजे वाहन दिखाई देने पर चालक ने तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की और खेत में वाहन उतार दिया। चालक इकबाल निवासी ग्राम अनारत थाना सादलपुर फरार हो गया, जबकि क्लीनर मेहरबान उर्फ गौमा केवट निवासी कानवन को पकड़ लिया गया। धामनोद पुलिस ने मोहन पिता किसन मीणा के बयान पर पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीछा कर खेत में पकड़ा मिनी ट्रक : सूचना मिलने पर कार्यकर्ता रात से ही धानी गांव के पास तैनात थे। वाहन दिखते ही चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज रफ्तार से धामनोद की ओर भागा। पीछा करने पर चालक ने वाहन सड़क किनारे खेत में उतार दिया और फरार हो गया। जांच में ट्रक से 29 गोवंश बरामद हुए, जिन्हें सुरक्षित गोशाला भेजा गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *