भास्कर न्यूज | बालोद शहर के पाररास वार्ड में दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता एवं सम्मेलन का समापन हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ अंचल सहित विभिन्न क्षेत्रों की मानस मंडलियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में अंजनेय मानस परिवार अंबागढ़ चौकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में सुर संगिता महिला मानस परिवार पोटियाडीह धमतरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पुरुष वर्ग में सुर सरिता मानस परिवार, मोगरापाली (ओडिशा) एवं महिला वर्ग में श्रीराम भक्ति महिला मानस मंडली बोड़रा को प्राप्त हुआ। तृतीय स्थान पुरुष वर्ग में वसुंधरा मानस परिवार आमाकोनी महासमुंद और महिला वर्ग में मां लक्ष्मी महिला मानस परिवार अहिवारा ने प्राप्त किया। चतुर्थ स्थान पुरुष वर्ग में भरत भाई मानस परिवार भटगांव एवं महिला वर्ग में सिया के राम महिला मानस मंडली रेवती नवागांव को मिला। पंचम स्थान पुरुष वर्ग में निकेतन मानस परिवार नेवारीखुर्द तथा महिला वर्ग में हंसवाहिनी बालिका मानस परिवार, रामनगर भिलाई को प्रदान किया गया। आयोजन समिति की ओर से विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। पुरुष वर्ग में श्रेष्ठ व्याख्या में अंजनेय मानस परिवार अम्बागढ़ चौकी, श्रेष्ठ तबला वादन में निकेतन मानस परिवार नेवारीखुर्द, श्रेष्ठ गायन में सुर सरिता मानस परिवार मोगरापाली को पुरस्कार दिया गया। महिला वर्ग में श्रेष्ठ व्याख्या पर सुर संगिता महिला मानस परिवार पोटियाडीह, श्रेष्ठ गायन में राम भक्ति महिला मानस मंडली बोड़ला, श्रेष्ठ अनुशासन में हंसवाहिनी बालिका मानस परिवार रामनगर भिलाई को पुरस्कृत किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष लोकेश साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ की 22 मानस मंडलियों ने सहभागिता की। चिंताराम साहू, संतोष कौशिक, चुन्नीलाल साहू, दुर्गेश तारम, एवन साहू, मदन साहू, दिनेश्वर साहु, युगल साहू, तिजु कौशिक, बेनीराम साहू, गौकरण साहू का सहयोग रहा।


