बांधा बाजार/ गैंदाटोला| गैंदाटोला समीप मिडिल स्कूल मातेखेड़ा की 3 बच्चों का चयन 35वीं सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र हरियाणा में जौहर दिखा रहे हैं। यह स्पर्धा 31 जनवरी से 4 फरवरी तक होगी। इसमें छत्तीसगढ़ टीम में मिडिल स्कूल मातेखेड़ा की मोनिका पिता सुरेश कुमार कक्षा 8वीं, पुष्पांजलि पिता भुवन कक्षा 8वीं और कैलाश पिता बृजभूषण कुमार कक्षा 6वीं हिस्सा ले रही है। मातेखेड़ा मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक शेरसिंह परतेती, संस्था के शिक्षक जशवंत कुमार साहू, रूपचंद हमराज, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठिका दिनेश्वरी साहू, अमर दास बंजारे, जय नारायण सर्वा, संजय कोर्राम, व्ही के मंडलोई, टोमन साहू मौजूद थे।


