अलंकरण समारोह में बच्चों ने नृत्य-गीत की दी प्रस्तुति

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल प्रांगण में प्री-प्राइमरी कक्षा केजी-2 के नौनिहालों का अलंकरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में किंडरगार्टन के विद्यार्थियों ने ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहनकर आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बच्चों की मासूम मुस्कान और उनके आत्मविश्वास ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। मुख्य अतिथि प्रभा पटेल व विशिष्ट अतिथि मीरा सिंह, विद्यालय के निदेशक व्यंकटेश सिंह, निदेशिका पूनम सिंह और दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी का स्वागत किया गया। नर्सरी और केजी-1 के नन्हें मुन्ने जब रंग-बिरंगे परिधानों में सजे मंच पर पहुंचे तो उनकी मासूम मुस्कान और चमकती आंखों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों के नृत्य के बाद कक्षा केजी-2 के अर्चित तिवारी और नित्य गुप्ता ने हिंदी व अंग्रेजी में भाषण दिया। इसी क्रम में कक्षा केजी-2 के विद्यार्थियों ने शानदार लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। विद्यालय की वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्री-प्राइमरी कक्षाओं की समन्वयक पूनम तिवारी ने कहा कि आज बच्चों की किंडरगार्डन से विदाई है, लेकिन उनके सीखने की यात्रा निरंतर जारी रहेगी। पूर्व नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा विद्यालय वह पवित्र स्थान है, जहां बच्चों को केवल पढ़ना ही नहीं, बल्कि अच्छा इंसान बनना सिखाया जाता है। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. बसंत तिवारी ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *