भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर ग्रीन फील्ड में भगवान वेंकटेश्वर के 17वें ब्रह्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियां शुरू हो चुकी है। तीसरे दिन मंगलवार को भगवान की पालकी ग्रीन फील्ड में भक्तों के निवास पर पधारी। जहां भक्तों ने भगवान का स्वागत पुष्प वर्षा से किया। तुल्ली और भट्टी परिवार की तरफ से भंडारे का आयोजन किया। इसी दौरान ढोल की थाप पर भक्तों ने गोविदा, गोविंदा का जयघोष किया। फेरी के आगे-आगे भक्तजन हरिनाम संकीर्तन करते चल रहे थे। इस मौके पर प्रधान चरणजीत अग्निहोत्री ने कहा कि यह प्रभातफेरियां 15 फरवरी तक चलेंगी। जबकि 20 फरवरी को शोभायात्रा और 21 फरवरी को भगवान का कल्याणोत्सव होगा। इस अवसर पर चरणजीत भास्कर, धर्मपाल पराशर, रवि शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, सुमित तुल्ली, तीक्ष्ण, रितेश, सतीश सचदेवा, अरुण सेठ आदि मौजूद रहे।


