मोहाली में देहव्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन स्पा सेंटर व होटल किए सील; 7 युवतियां रेस्क्यू, मैनेजर हिरासत में लिया

पंजाब के मोहाली में पुलिस देह व्यापार और अ​नैतिक गतिविधियों को लेकर छापामार कार्रवाई की है। यहां के ज़ीरकपुर पुलिस ने शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ओरा स्पा सेंटर, फॉरएवर स्पा सेंटर और होटल चिराग को सील कर दिया है। पुलिस ने 7 युवतियों को रेस्क्यू किया गया। होटल मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि छापे से पहले कई युवतियां व आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को यहां लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी। एएसपी ने कहा कि जब समाज और युवा जागरूक होंगे, तभी ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकेगी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रॉपर्टी मालिकों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई एएसपी ग़ज़लप्रीत कौर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में सिर्फ मैनेजर ही नहीं, बल्कि प्रॉपर्टी मालिकों को भी नामजद कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस रेड से पहले कुछ युवतियां मौके से फरार हो चुकी थीं। होटल मैनेजर भी भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे बाद में हिरासत में लिया गया। युवाओं को अनैतिक गतिविधियों से दूर रहने का संदेश एएसपी ग़ज़लप्रीत कौर ने कहा कि ज़ीरकपुर पुलिस शहर में ऐसी अवैध गतिविधियों को पूरी तरह रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन के तहत ऐसे मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। युवाओं से अपील की कि वे ऐसी सेवाओं और गलत रास्तों से दूर रहें। उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि इंसान कोई वस्तु नहीं है और महिलाओं का अपना सम्मान है। युवाओं को पढ़ाई और अच्छे कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *