भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण 32 लोगों की जान चली गई है। कई लोग अस्पताल में इलाज करा चुके हैं। अभी भी लोगों को यहां के पानी पर भरोसा नहीं हो रहा है, लेकिन नगर निगम यहां की स्थिति सामान्य करने में लगा है। इसके साथ ही यहां पर जो काम चल रहा है वो आगामी 20 दिन में पूरा हो जाएगा। बता दें कि भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने की वजह से सैकड़ों लोग बीमार हो गए थे, वहीं 32 लोगों की जान चली गई। इस घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया था। आज भी यहां कई लोग नल का पानी पीने में खबरा रहे हैं। नगर निगम कर रहा प्रयास
इस मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि हमारी पहले दिन से ही प्राथमिकता है कि वहां की स्थिति सामान्य हो सके और पानी व ड्रेनेज के जितने काम हमने लिए हैं, भागीरथपुरा को सामान्य स्थिति में लाने के लिए उसमें से ड्रेनेज के मेन लाइन के काम पूरे हो चुके हैं। पानी के भी 30प्रतिशत हिस्से में हम सप्लाई शुरू कर चुके हैं। बाकी में भी मेन लाइन का काम आगामी 20 दिन में पूरा हो जाएगा। जांच में सामने आएगा
30 प्रतिशत हिस्से में पानी की सप्लाई की जा रही है, इसकी टेस्टिंग भी लगातार जारी है। बचे हुए हिस्से में टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है। जिम्मेदारी की बात को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते अकाउंटेबिलिटी हमारी है। हाईकोर्ट ने जांच कमेटी बनाई है, उसकी जांच में आएगा ही उसके अलावा प्राथमिकता यही है कि वहां सारी चीजें सामान्य हो जाएं। सोमवार को भी निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने भी अधिकारियों के साथ भागीरथपुरा इलाके का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने भागीरथपुरा क्षेत्र में जल प्रदाय लाइन के कामों का पानी की टंकी से लेकर तारा मेडिकल एवं आंगनबाड़ी केंद्र तक निरीक्षण किया था। वर्तमान में लाइन डालने का काम कितना हो गया है और कितना बाकी है इसकी जानकारी भी ली थी और काम में तेजी लाते हुए भागीरथपुरा के शेष स्थानों में भी सुचारू ए वं पर्याप्त जलप्रदाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में दूषित पानी से 32वीं मौत भागीरथपुरा में दूषित पानी हादसे में एक और मौत हो गई। एक माह से अधिक समय से एडमिट रही अनिता कुशवाह (65) ने रविवार रात को दम तोड़ दिया। अनिता का बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से वेंटिलेटर पर थीं। इन्हें मिलाकर दूषित पानी से अब तक 32 मौतें हो चुकी हैं।पूरी खबर पढ़ें


