8 फरवरी को पहाड़ी बाबा को लगेगी मेहंदी-हल्दी, 15 को निकलेगी बारात

महाशिवरात्रि को लेकर श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की बैठक पहाड़ी मंदिर प्रांगण में हुई। संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से शहर में सबसे पहले निकलने वाली भव्य शिव बारात को और भव्य बनाना है। इस बार बारात में कानपुर से सभी झांकियां मंगाई जाएगी, जो आकर्षक होगी। झारखंड के भी कलाकार इस झांकी में अपनी भूमिका निभाएंगे। नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि 8 फरवरी को पहाड़ी मंदिर स्थित महाकाल मंदिर में दोपहर एक बजे से महाकाल बाबा व पहाड़ी बाबा का मेहंदी-हल्दी का कार्यक्रम रखा गया है। महाशिवरात्रि के दिन बारात पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार से निकलकर पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर में पहुंचेगी, जहां विश्वनाथ मंदिर के शैलेश्वर दयाल सिंह के नेतृत्व में तमाम बारातियों का स्वागत किया जाएगा और इसके बाद भगवान भोले शंकर और माता पार्वती का शुभ विवाह संपन्न होगा। नई कमेटी में श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति में नेतृत्वकर्ता डॉ. महुआ माजी, संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल, अध्यक्ष उज्जवल कुमार सिन्हा, मुख्य संरक्षक संजय पांडे, राजीव रंजन प्रसाद, शंकर दुबे, मुख्य संयोजक ललित नारायण ओझा, वीरू तिर्की, सोमवित माजी, मुख्य सलाहकार अखिलेश राय, मुख्य आयोजक विक्रम सिंह सोनू व अन्य शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *