भास्कर न्यूज | अमृतसर एयरपोर्ट रोड के लेबर चौक पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान साल कुलबीर सिंह (24) निवासी गांव छीना के रूप में हुई है। युवक सुबह घर से काम के लिए लिए निकला कि रास्ते में हादसा हो गया। मृतक के साथी दलजीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार में सवार 2 युवक मौके से फरार हो गए। कार के एयरबैग तक खुल चुके थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।


