सीनियर टीचर भर्ती-विज्ञान में 350 पद, 296 कैंडिडेट योग्य मिले:359 अयोग्य घोषित; 1 लाख 17 हजार 364 कैंडिडेट्स ने दिया था एग्जाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) एग्जाम-2024 के विज्ञान विषय में पात्रता जांच के लिए 296 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। इस परीक्षा में 10 प्रतिशत से ज्यादा प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने पर 359 कैंडिडेट्स अयोग्य घोषित कर दिए गए। बता दें कि RPSC ने सीनियर टीचर के आठ सब्जेक्ट की 2129 पदों पर भर्ती निकाली थी। विज्ञान सब्जेक्ट के 350 पद थे। विज्ञान विषय में ही 1 लाख 68 हजार 206 कैंडिडेट्स ने आवेदन किए थे। 9 सितंबर 2025 को 25 जिला मुख्यालयों पर हुए एग्जाम में 1 लाख 17 हजार 364 कैंडिडेट्स शामिल हुए। खास बात ये है कि ज्यादातर कैंडिडेट्स मिनीमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए। पात्रता जांच के बाद अयोग्य पाए जाने पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की संख्या 296 से भी कम रह सकती है। ऐसे में कईं पद खाली ही रहेंगे। डिटेल आवेदन फार्म 7 फरवरी से भर सकेंगे कैंडिडेट्स अब योग्य कैंडिडेट 7 से 13 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भर सकेंगे। इसके लिए आयोग की ओर से 7 फरवरी को रात 11.59 बजे लिंक खोला जाएगा। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग) द्वारा ही की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) समेत मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होना होगा। विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मान लिया जाएगा। संबंधित विभाग से दस्तावेज जांच/सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची आयोग को भेजी जाएगी, जिसके बाद आयोग द्वारा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए भेजे जाएंगे। ये हैं मिनीमम मार्क्स के नियम भर्ती में पहला पेपर 200 मार्क्स व दूसरा पेपर 300 मार्क्स का है। इन दोनों पेपर में 40-40 प्रतिशत मिनीमम मार्क्स लाना अनिवार्य था। पहले पेपर में 80 व दूसरे में 120 मार्क्स जरूरी थे। आयोग की ओर से इसका उल्लेख भर्ती विज्ञापन में भी कर दिया था। मिनीमम मार्क्स हासिल नहीं कर पाने के कारण ज्यादातर कैंडिडेट्स पात्रता जांच के लिए भी सिलेक्ट नहीं हो पाए। ये कैंडिडेटस हुए सिलेक्ट ये कैंडिडेट्स अयोग्य घोषित ये रही कट ऑफ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *