गुरदासपुर में दीवार से टकराई स्कूली बस, बच्चे सुरक्षित:वाहन के असंतुलित होने से हुआ हादसा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

पंजाब के गुरदासपुर में दीनानगर में एक स्कूली बस असंतुलित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। यह घटना दीनानगर-बहरामपुर रोड पर हुई। हादसे में बस में सवार सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद टक्कर के बाद बच्चे रोने लगे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पहले बताया गया कि हादसा एक कार से बचने में हुआ। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार बस दीवार से टकराती दिख रही है। इसको ्दिखाने के बाद स्कूल प्रबंधन जांच के बाद ड्राइवर पर कार्रवाई की बात कह रहा है। स्कूल प्रबंधन का दावा- कार से बचने में हुआ हादसा इस मामले पर स्कूल प्रशासन ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। हालांकि, जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत कौर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आने के बाद उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बात की है। स्कूल प्रबंधन ने दावा किया कि एक कार से टक्कर से बचने के प्रयास में बस असंतुलित हो गई थी। गलती मिली तो ड्राइवर पर कार्रवाई जब जिला शिक्षा अधिकारी को सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया और बताया गया कि उसमें कार से टक्कर जैसी कोई बात नजर नहीं आ रही, तो उन्होंने जांच का आश्वासन दिया। परमजीत कौर ने कहा कि यदि ड्राइवर की गलती पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ड्राइवर का लाइसेंस और गाड़ी के अन्य दस्तावेज भी जांचे जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *