ऑपरेशन शंखनाद: तीन दिन में 74 मवेशी छुड़ाए

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर गौ-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत पुलिस ने तीन दिनों में अलग-अलग मामलों में तस्करों के चंगुल से कुल 74 नग गौड़वंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने नारायणपुर क्षेत्र से एक नाबालिग बालक सहित दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पहला मामला नारायणपुर क्षेत्र का है। 2 फरवरी की रात थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम चटकपुर बेने के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 32 नग गौवंश को मुक्त कराया। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेरकर दो लोगों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में एक 16 वर्षीय बालक और दूसरा ग्राम कजरा का निवासी अमन टोप्पो (20) है। अन्य आरोपी जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अन्य साथियों के साथ गौवंश को पैदल हांकते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे थे। आरोपियों के पास गौवंश से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने सभी गौवंशों को बरामद कर उनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण ग्रामीणों ने किया सहयोग 31 जनवरी की शाम ग्राम केसरा के जंगल क्षेत्र में ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने 42 गौवंश को तस्करों से मुक्त कराया। सूचना मिलने पर चौकी मनोरा पुलिस ने सभी गौवंशों को बरामद कर पशु चिकित्सकीय परीक्षण कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *