विधानसभा में आज भी कई मुद्दों पर हंगामे के आसार:दौसा विधायक के मामले में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव ला सकती है कांग्रेस

विधानसभा में आज भी कई मुद्दों पर टकराव और हंगामे के आसार हैं। राहुल गांधी पर टिप्पणियों और खेजड़ी कटाई के मुद्दे पर विपक्षी कांग्रेस विधायक सदन में सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। आज प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस जारी रहेगी। कल सदन की कार्यसलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का समय एक दिन और बढ़ा दिया था। पहले आज बहस पर सीएम भजनलाल शर्मा का जवाब आना था, लेकिन अब 5 फरवरी को सीएम का जवाब आएगा। कांग्रेस ला सकती है विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव दौसा से कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा के साथ तहसीलदार के खराब बर्ताव के मामले में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस दिया जा सकता है। कांग्रेस दौसा तहसीलदार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश करने के बारे में विचार कर रही है। कल विधानसभा में बैरवा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बहस के दौरान जिक्र किया था। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। कांग्रसे विधायक दीनदयाल बैरवा ने कल (मंगलवार) विधानसभा में कहा था कि दौसा तहसीलदार भ्रष्टाचार में लिप्त है, विधायक जनप्रतिनिधि को कुछ नहीं समझता, भूमाफियाओं से मिला हुआ है। तहसीलदार विधायक से ऐसे पूछता है आप कौन हो और मुझे यहां तक कहा आप यहां से निकलो, कोई जवाब नहीं दूंगा। उन्होंने कहा था कि तहसीलदार भूमाफियाओं से मिला हुआ है, उसे राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। जब से यह तहसीलदार आया है, इसने अति कर रखी है। विधायक तक को धमकी देता है। संसदीय कार्य मंत्री और नेता प्रतिपक्ष में हुई थी नोंकझोंक विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कल संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच नोकझोंक हो गई थी। नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा के साथ दौसा तहसीलदार की तरफ से किए गए खराब बर्ताव के मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *