महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्ची पाउडर:सीने पर चढ़कर डंडों और लात-घूंसों से पीटा,चरित्र पर लांछन लगाने के विवाद में हत्या;2 महिला अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 2 जनवरी को चरित्र को लेकर फैल रही कथित अफवाहों के विवाद में दो महिलाओं ने मिलकर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले महिला के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची पाउडर डाला और ज्वलनशील पदार्थ डालकर प्रताड़ित किया। फिर सीने पर चढ़कर डंडों और लात-घूंसों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को दोनों महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ममृतिका को उसके पति ने दो साल पहले छोड़ दिया था और वह गांव के बाहर एक झोपड़ी में रहती थी। घटना मैनपुर ब्लॉक के शोभा थाना क्षेत्र की है। देखिए पहले ये तस्वीरें-
जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, सुमित्रा नेताम (37) मूल से रूप से ओडिश की रहने वाली थी। पति के छोड़ने के बाद वह ग्राम गरीबा के बाहर झोपड़ी में रहती थी। वह मजदूरी करने अपना भरण-पोषण करती थी। इसके अलावा आरोपी सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) भी मजूदरी करते हैं। आरोप है कि सुमित्रा सुगतिन और ईतवारिन के चरित्र को लेकर गांव में अपमानजनक बातें फैला रही थी। जिससे दोनों में नाराजगी थी। 2 जनवरी दोपहर दोनों सुमित्रा के झोपड़ी पर पहुंचे। जहां तीनों में जमकर विवाद हुआ। फिर आरोपियों ने सुमित्रा के पैर-हाथ बांधे। इसके बाद प्राइवेट पार्ट पर मिर्ची पाउडर डाला दिया। हत्या के बाद झोपड़ी में लगाई आग इस दौरान वह खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही। लेकिन झोपड़ी आबादी वाले जगह से काफी दूर था। बाद में आरोपियों ने सुमित्रा के छाती पर चढ़कर डंडों और लात-घूंसों से जमकर पीटा। जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों महिलाओं ने झोपड़ी में आग लगाकर भाग निकली। मामले को दबाने की कोशिश देर शाम ग्रामीणों की हत्या की जानकारी मिली। पहले तो ग्रामीणों ने बैठकर मामले को दबाने की कोशिश की। लेकिन कुछ ग्रामीणों के विरोध के बाद 3 जनवरी को मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हिरातस में लेकर की पूछताछ, स्वीकारा जुर्म मामले की गंभीरता को देखते ही पुलिस ने जांच तेज की और सुगतिन और ईतवारिन को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने जुर्म स्वीकार किया और बताया कि वह उनके चरित्र के बारे में गांव-गांव घूम-घूमकर अपमानजनक बातें फैला रही थी। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल डंडों सहित अन्य सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। इस मामले में थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि आरोपी महिलाएं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। …………………… यह खबर भी पढ़ें… ब्रेकअप से भड़की गर्लफ्रेंड ने दिल पर गोदा चाकू, मौत:बॉयफ्रेंड से मिलने घर पहुंची, फिर मार डाला; BJP नेता का भांजा था छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ब्रेकअप से नाराज गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के दिल पर चाकू गोदकर उसे मार डाला। रोशनी सूर्यवंशी (22) मगंलवार सुबह कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) के घर चाकू लेकर मिलने पहुंची थी। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *