कन्हारपुरी-कोदागांव सड़क को दस सालों से कर रहे पक्की करने की मांग

भास्कर न्यूज | कांकेर कन्हारपुरी से डोंगरीपारा होते कोदागांव सड़क की स्थिति बेहद खराब है। इस मार्ग में आने जाने में दिक्कत होती है। बारिश में वाहन चालक हादसे का शिकार होते हैं। इस सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पक्की बनाने की मांग की जा रही है। कई बार सर्वे हो चुका है, लेकिन अभी तक सड़क बनाने स्वीकृति नहीं मिल पाई है। कन्हारपुरी मेनरोड से डोंगरीपारा होकर कोदागांव मार्ग डब्ल्यूबीएम है। बारिश में इस मार्ग में आवागमन में दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा आवागमन को लेकर परेशानी डोंगरी पारा में रहने वालों को होती है। डोंगरीपारा में 100 से ज्यादा घर हैं, जो कन्हारपुरी जाने इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। बच्चों को कन्हारपुरी स्कूल जाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। बच्चे गिर जाते हैं, उनके कपड़े भी खराब हो जाते हैं। रात के अंधेरे में आवागमन में और भी ज्यादा दिक्कत होती है। कई बार सड़क को पक्की बनाने की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग में की जा चुकी है। गांव के मुकेश पोटाई, बलदेव केमरो, भीमराज गोटा, मन्नु कोरेटी व भीम मंडावी ने कहा कि सड़क को पक्की बनाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *